
बस की छत पर सवारी बैठाकर बस चलाना चालक को पड़ा भारी, 17 हजार का चालान
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक बस चालक द्वारा बस की छत पर सवारी बैठाकर चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसका यातायात पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर बस का कुल 17,000/- रुपये का चालान किया गया है।
हापुड़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान जोखिम में न डाले, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






















