
मां के फर्ज के साथ वर्दी की ड्यूटी निभा रही महिला पुलिसकर्मी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने सभी के दिलों को छू लिया है। एक महिला पुलिसकर्मी की गोद में बच्चा है जो अपनी खाकी की ड्यूटी के साथ-साथ मां होने का फर्ज भी निभा रही है। यह तस्वीर हापुड़ के तहसील चौराहा के पास की है जहां एंटी रोमियो टीम द्वारा सड़क पर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच लोगों की नजर महिला पुलिसकर्मी पर पड़ी जिसकी गोद में बच्चा था।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी छा गई। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी के बेटे की तबीयत खराब है। ऐसे में वह मजबूरन उसे अपने साथ लेकर घूम रही है और उसकी देखभाल कर रही है। साथ ही लगाई गई ड्यूटी का भी पालन कर रही है और अपने साथ-साथ बालक का भी ध्यान रख रही है। इस फोटो के बाद लोगों के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586






















