
डिवाइडर कूद कर दूसरी ओर पहुंची गाड़ी सामने से आ रही कार से टकराई, छह घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर स्थित धनौरा कट के पास गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद वह दूसरी लेन में पहुंच गई। इसके बाद गाड़ी सामने से आ रही है अन्य कार से जा भिड़ी। हादसा इतना जोरदार था कि एक ही परिवार के पांच लोग समेत कुल छह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव महरवती मीणा का विनोद अपनी पत्नी मुनेश, पुत्री दीपा व करिश्मा और भांजे मुकेश के साथ कार से जेवर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी धनौरा कट के पास पहुंची तो ततारपुर से मेरठ की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद कर दूसरी ओर जा पहुंची और विनोद की गाड़ी से जा टकराई। सड़क हादसे में चीख पुकार मच गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का हाल जाना।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















