
गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने से लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे, औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी रफ्तार
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलो द्वारा मेरठ प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण बुधवार को किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जनपद हापुड़ के बहापुर गढ़ स्याना रोड में आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया।
जनपद हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रभारी मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री ने आम जनमानस को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया जिससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी तय करने में बहुत कम समय लगेगा उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से अब लोगों को आवागमन में एक सुखद यात्रा का अनुभव होगा तथा इस एक्सप्रेसवे के बनने से औद्योगिक क्षेत्र में भी रफ्तार आएगी एक्सप्रेस वे के निर्माण होने से पूर्व लोगों को यह भी अपेक्षा रही की इसके बनने के बाद रोजगार के नए अवसर आने की संभावना होगी आज इस गंगा एक्सप्रेस में से शुरू होने से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक के इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और लड़ाकू विमान के लिए एयर स्ट्रिप जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं यह परियोजना उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर खोलेगी। जनपद हापुड़ के प्रभारी मंत्री ने बताया कि यह एक्सप्रेस में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बना है। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री को इस उत्कर्ष कार्य को पूरा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्षता रेखा नागर, विकास अग्रवाल क्षेत्रीय अध्यक्ष, राकेश बजरंगी अध्यक्ष गढ़ नगर पालिका, विभु बंसल अध्यक्ष नगर पालिका पिलखुआ, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, ब्लॉक प्रमुख, पूर्व विधायको, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जनपद के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आम जनमानस उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















