हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दुनिया समेत जनपद हापुड़ भी कोरोना महामहारी की मार झेल रहा है। ऐसे में जनपद हापुड़ में ब्लैक फंगस (Black Fungus) ने भी दस्तक दे दी है। ब्लैक फंगस का अंदेशा होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
बता दें कि जनपद हापुड़ के जीएस मेडिकल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों को जैसे ही मरीज में ब्लैक फंगस होने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने मरीज को अन्य मरीजों से अलग आईसोलेट कर दिया है। हापुड़ मुख्य चिकित्साधिकारी डां. रेखा शर्मा ने बताया कि “जनपद हापुड़ में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। ऐसे में घबराने की बात नहीं है। मरीज को बाकी मरीजों से अलग आईसोलेट कर दिया है और उसपर पैनी नज़र रखी जा रही है।” फिलहाल विभाग ने मरीज की पहचान गोपनीय रखी है। विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509

























