
👁 582 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnewscom): हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी, अपना घर कॉलोनी, अर्जुन नगर, चमरी आदि इलाके के करीब 3100 बिजली उपभोक्ता 29 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली के लिए तरसेंगे। बिजली विभाग के उपखंड द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दिल्ली रोड प्रथम हापुड़ के अंतर्गत आरडीएसएस रिवैंप योजना में 11 केवी पोषण फीडर नंबर चार पर लाइन सुदृढीकरण के कार्य करने के लिए विद्युत आपूर्ति 29 अप्रैल 2026 को समय 10:00 से 16:00 बजे तक संबंधित क्षेत्र लज्जापुरी, अपना घर कॉलोनी, अर्जुन नगर, चमरी आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























