
हापुड़: शॉर्ट सर्किट से तिरपाल में लगी आग, दुछत्ती में रखा सामान जला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के अच्छैजा स्थित जामियानगर में मंगलवार को एक मकान की दुछत्ती में रखे सामान गत्ते और तिरपाल में आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे घर में धुंआ भर गया। इस घटना से कोई जानहानि नहीं हुई है।
मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना उन्हें मिली वह अपनी टीम फायर कर्मियों के साथ मोटर फायर इंजन और आवश्यक उपकरणों से साध मौके पर पहुंचे और सीढ़ी लगाकर व ब्रीथिंग अप्परातूस (बीए) सेट पहनकर दुछत्ती तक पहुंच बनाई। इसके बाद उन्होंने होजरील के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पाया। बताया गया है कि परिवारजन सो रहे थे सभी सदस्य आग फैलने से पहले ही पड़ोसी मकान की छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकल गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग दुछत्ती में रखे ज्वलनशील सामान में लगी है। जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















