
कुचेसर चौपला पिंक पुलिस चौकी-परामर्श केन्द्र में आयशा सिंह ने संभाला चार्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत कुचेसर चौपला स्थित पुलिस चौकी-परामर्श केन्द्र, जिसे महिला पिंक पुलिस चौकी के रूप में भी जाना जाता है का चार्ज नई प्रभारी के रूप में आयशा सिंह ने ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया।
चार्ज ग्रहण करने के अवसर पर चौकी परिसर में पुलिस स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यभार संभालने के बाद आयशा सिंह ने सबसे पहले चौकी के समस्त अभिलेखों, लंबित मामलों और क्षेत्र से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।
आयशा सिंह ने स्पष्ट किया कि पिंक पुलिस चौकी का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाना, शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा पीड़ित महिलाओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चौकी स्तर पर आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और किसी भी पीड़िता को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की देरी नहीं होने दी जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























