
हापुड़ में जगह-जगह बन रहे अवैध बेसमेंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कारोबार का भविष्य बेहतर और सुनहरा दिखाई देने के कारण ही कारोबारी कई-कई हजार वर्ग गज में 10-12 फुट गहरे बेसमेंट अवैध रूप से बना रहे हैं अथवा मनको के विपरीत बना रहे हैं। गैर कानूनी तरीके से बेसमेंट बनाने वाले कुछ ना कुछ आड़ ले रहे हैं और जनपद का खनन विभाग इस और आंखे मूंदे हैं।
हापुड़ के गढ़ रोड पर नवीन मंडी स्थल के मार्केट के ठीक सामने एक बेसमेंट के साथ-साथ बिजनेस कंपलेक्स बनाया जा रहा है और बाहर की ओर दीवार पर एक टिंबर व्यवसाय के नाम से बोर्ड लगा है जिसकी ओटक में अवैध बेसमेंट और बिजनेस कांम्पलेक्स बन रहा है। यदि जिला प्रशासन जांच कराए तो पूरी पोल खुल जाएगी।
हापुड़ देहात थाना की पुरानी बिल्डिंग के सामने प्रहलाद नगर के कोने पर करीब 10-15 फुट गहरा अवैध व मानकों के विपरीत तीन वर्ग गज में बेसमेंट व बिजनेस कांम्पलेक्स बनाया जा रहा है। यह भूमि किसी टिंबर व्यवसाय ने 30 करोड रुपए में बेची है।
स्वर्ग आश्रम रोड पर गांव दौमी से आगे मेरठ बुलंदशहर बाईपास से करीब 2 किलोमीटर पहले तीन-चार हजार वर्ग गज में अवैध बेसमेंट बनाया जा रहा है। इसके निर्माणाधीन स्थल के पीछे एक छोटा सा साई मंदिर है।
हापुड़ में अवैध रूप से बना रहे लंबे चौड़े बेसमेंट की यह तो एक बानगी है जहां जेसीबी मशीनें व डंपर दिन-रात खुदाई में लगी है। जनपद के खनन विभाग ने इस ओर से आंखें मूंद रखी है जिस कारण सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है।
#यूपी सरकार
#जिला प्रशासन हापुड़
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926





















