
हादसे में घायल एक और युवक ने तोड़ा दम, दो की पहले ही हो चुकी है मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 19 अप्रैल की दोपहर हुए भयानक सड़क हादसे में एक और बाइक सवार की मौत हो गई जबकि हादसे में दो बाइक सवारों की पहले ही मौत हो चुकी है। तीनों के परिवार में मातम छाया है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर 8 निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू, सोनू शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे और मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी इसराइल चारों युवक एक साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ से जोगीपुरा दस्तोई रोड की ओर जा रहे थे कि अचानक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद चारों सड़क पर गिर गए। हादसे में रियाजुद्दीन उर्फ राजू और सोनू की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि हादसे में घायल गुलफाम की भी मौत हो गई।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















