
👁 12 views Views
अस्थाई गो आश्रय स्थल में चारा की व्यवस्था बढाएं
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश कुमार मेश्राम ने सोमवार को अस्थाई गो आश्रय स्थल असौड़ा, हापुड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुल 50 गोवंश संरक्षित पाए गए। कुल 175कुंटल भूसा, 4 कुंतल हरा चारा तथा 150 किलो चोकर उपलब्ध पाया गया। अपर मुख्य सचिव ने हरा चारा उत्पादन एवं अधिक से अधिक भूसा संरक्षण हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के समय श्रीमती कविता मीना जिलाधिकारी , श्रीमती इला प्रकाश उप जिलाधिकारी, डॉ ओ पी मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















