
👁 16 views Views
मिस्त्री की दुकान में घुसे चोरों ने चुराए इंजन ऑयल के डब्बे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित अनवरपुर अंडरपास के पास बाइक मिस्त्री की दुकान में घुसे चोरों ने 37 डब्बे बाइक का तेल चुरा लिया और फरार हो गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एक बाइक मैकेनिक की दुकान में दो चोर घुस आए जिन्होंने मोबाइल रोशनी की मदद से तेल के 37 डिब्बे चोरी कर लिए और फरार हो गए। इस दौरान दुकानदार को करीब 12 से 15000 रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















