
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्निशमन विभाग जनपद हापुड़ को विभिन्न अग्निदुर्घटनाओं की सूचना प्राप्त हुई जिसमें अग्निशमन यूनिटों द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए कुशलतापूर्वक काबू पाया गया I (1) समय रात 01:39 बजे सूचना प्राप्त हुई की गढ़मुक्तेश्वर रोडवेज के गेट के पास ट्रांसफार्मर में आग लगी है इस सूचना पर अग्निशमन यूनिट अभिलंब घटनास्थल की ओर रवाना हुई जाकर देखा कि रोडवेज के गेट के पास 250 केवी का ट्रांसफार्मर जल रहा था एफएस यूनिट ने तुरंत आग को पूर्ण रूप से बूझाकर शांत किया घटनास्थल पर लाइनमैन नरोत्तम दास व स्थानीय पुलिस भी उपस्थित थी I (2) समय लगभग- 10:19 बजे ग्राम खेड़ा में मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्निशमन केन्द्र पिलखुआ से दो फायर सर्विस यूनिटें तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई तथा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि आग मनोज पुत्र हरिकिशन, माता मोहल्ला ग्राम- खेड़ा के मकान में प्रथम तल पर एक कमरे में लगी थी जिसे उपस्थित जनसमूह द्वारा यूनिटों के पहुंचने से पूर्व बुझा दिया गया था । मौके पर मौजूद भवन स्वामी द्वारा शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया गया तथा आग से कमरे में रखे कपड़े व इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि जलकर क्षतिग्रस्त हो गए । आग से कोई जनहानि नहीं हुई ।(3)समय 12:21 बजे दोपहर डंपिंग ग्राउंड बड़ौदा हिन्द्दुवान ग्राम मुकीमपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पहुंची पहुंचकर देखा कि बड़े-बड़े कूड़े के ढेरों से धूआं निकल रहा था। फायर सर्विस यूनिट ने एक एमएफई पानी आग पर डाला तभी एक अन्य अग्नि दुर्घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई इसके पश्चात फायर सर्विस यूनिट उक्त डंपिंग ग्राउंड से दूसरे अग्निकांड स्थल के लिए प्रस्थान हुई एवं जनपद गाजियाबाद को उक्त अग्निकांड पर अग्निशमन कार्य हेतु एमएफई भेजने के लिए अवगत कराया गया।(4) समय लगभग 13:00 बजे NH-09 दिल्ली रोड पर नंदराम होटल के पास कूड़े कबाड़ में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पहुंची एवं देखा कि वहां पूर्व से ही एमजी रोड अस्थाई फायर स्टेशन की यूनिट अग्निशमन कार्य कर रही थी। एफएस पिलखुवा की यूनिट ने भी अग्निशमन कार्य किया। आग से जनधन की कोई हानि नहीं हुई।
























