
आठ निरीक्षकों, दो थाना प्रभारियों व 16 दरोगाओं के तबादले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने रविवार की रात निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। कुल 26 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर भेजा है। बाबूगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेश प्रताप को थाना साइबर अपराध प्रभारी निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक साइबर अपराध थाना पटनीश को डायल यूपी 112 प्रभारी, अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक को थाना प्रभारी निरीक्षक हाफिजपुर, गढ़ बृजघाट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रकांत यादव को बहादुरगढ़ थाना अध्यक्ष और थाना अध्यक्ष हाफिजपुर प्रवीण कुमार को थाना अध्यक्ष बाबूगढ़ बनाया है। कुल आठ निरीक्षकों, दो थाना प्रभारियों तथा 16 उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं।

नवादा स्थित J.P. Public School में प्ले ग्रुप से 9वीं व 11वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ: 8171903622, 8077856064, 9027676288


























