
153737841
मंत्री व चटाई चोर राशन का चावल खरीदने में लिप्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ राशन के चावल का धंधा करने वाले मालदार हो रहे हैं और गरीबों का निवाला डकार रहे हैं। धंधेबाज काली कमाई का निवेश प्रोपर्टी, गोल्ड में निवेश करके जरुरतमंदो को ब्याज पर दे रहे है।
हापुड़ के पक्का बाग में केशव, मंत्री जी, चटाई चोर आदि ऐसे ठिकाने हैं जहां जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों से राशन का चावल पहुंच रहा है और यह ठिकाने बाज ₹25 रुपए प्रति किलो राशन का चावल खरीद रहे हैं। हापुड़ खपत की मंडी होने के कारण बुलंदशहर, गंगा पार से भी राशन का चावल हापुड़ पहुंच रहा है।
राशन के चावल को अन्य बोरों में भरकर टाटा 407, स्कूटी, मयूरी, बस, साइकिल से ठिकानों पर पहुंचा जा रहा है। जब राशन डिपो पर चावल वितरित करने के दिन हो उन दिनों में उक्त ठिकानों पर प्रशासन छापेमारी करे तो खरीद-बेच स्टॉक में भारी अंतर मिलेगा, साथ ही बिल में दर्शाए गए चावल की क्वालिटी व स्टॉक चावल की क्वालिटी में भी अंतर होगा।
राशन डीलर उपभोक्ता के चावल में कटौती करके ठिकानों पर भेजते हैं। उपभोक्ता अक्सर घटतोली की शिकायत करते ही रहते हैं परंतु राशन अवसर इस और ध्यान नहीं देते।
जनपद के राशन डिपुओं पर आजकल गेहूं व चावल उपभोक्ताओं को वितरित किया जा रहा है और राशन डीलर घटतौली करके पक्काबाग मे केशव, मंत्री जी व चटाई चोर के ठिकानों पर चावल बेचा जा रहा है, इसके अतिरिक्त अन्य जनपदों से भी राशन का चावल आ रहा है।
बता दें कि पूर्व में राशन डीलरों व राशन के धंधेबाजों के विरुद्ध विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जो मुकद्दमें न्यायालय में चल रहे है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























