
पिलखुवा: नामी व्यापारियों में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जवाहर बाजार में शनिवार की रात दो नामी व्यापारियों में लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मारपीट के दौरान लोगों की भिड़ लग गई जो दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते रहे। वहीं आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
होजरी का काम करने वाले दो प्रतिष्ठित व्यापारियों के बीच शनिवार की रात करीब 9:00 बजे किसी बात को लेकर बात बिगड़ गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली गलौज पर मारपीट हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























