
दर्जी के बच्चों ने किया जिला टॉप, बेटे का सपना आईएएस बनना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड ने दो दिन पहले कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए छात्रों ने कड़ी मेहनत की… उन्ही में शामिल हैं दर्जी के दो बच्चे। भाई बहनों ने कड़ा परिश्रम कर शानदार मुकाम हासिल किया है जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
कक्षा 12वीं में अनमोल ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है जबकि उनकी बहन छवि ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। भाई-बहन की सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। दोनों ही विजेंद्र आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
आपको बता दें कि अनमोल और छवि के पिता दर्जी हैं। बच्चों ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर दिन-रात एक कर मेहनत की। चार भाई बहनों वाले इस परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। पिता दर्जी का काम करते हैं जो दिन भर सिलाई का काम करते और रात में वह ओवरटाइम कर बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। दोनों ही बच्चों ने ने कभी हार नहीं मानी जिन्होंने बिना किसी ट्यूशन के घर पर ही पढ़ाई की और इस सफलता को हासिल किया। अनमोल ने पीसीएम से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है जिसका सपना आईएएस बनना है तो वहीं छवि का सपना प्रोफेसर बनना है। दोनों ही बालक दिन में 15-16 घंटे मेहनत करते हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























