
👁 106 views Views
डीएम-एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रो का दौरा किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार की सुबह 9 परीक्षा केंद्रो पर शुरू हुई। परीक्षा को लेकर केंद्रो पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कविता माना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने होमगार्ड परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399

























