
होमगार्डस एनरोलमेंट परीक्षा 25 से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में बनाए गए होमगार्डस एनरोलमेंट -2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु कड़े प्रबंध किए गए है। जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुवर ज्ञानन्जय सिंह ने परीक्षा केन्द्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले चुके हैं।
उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को लेकर जनपद में 25,26,27 अप्रैल को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे, दूसरे पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज तगासराय, दीवान इंटर कालेज, मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज, एसएसवी इंटर कालेज में 480-480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
इसके अलावा सर्वोदय इंटर काले जरेलवे रोड पिलखुवा, श्री चंडी इंटर कालेज पिलखुवा और हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित श्री जैन कन्या इंटर कालेज में 384-384 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि परीक्षा के नकलविहीन और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पुलिस कर्मियों की परीक्षा केंद्रों पर तैनाती कर दी है।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

























