
अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली दो बाइकों व गाड़ी से टकराई
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील के गेट नंबर 1 के पास गुरुवार को गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों और एक कार से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक ट्रॉली के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पास में खड़ी कार को भी काफी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
हादसे के दौरान ट्रैक्टर का एक पहिया गड्ढे में उतर गया, जिससे ट्रॉली एक तरफ झुक गई और नुकसान और बढ़ गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























