
हापुड़: ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित मारुति शोरूम के पास एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान ई-रिक्शा में बैठी एक सवारी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान संदीप गर्ग पुत्र मूलचंद गर्ग निवासी सिखेड़ा के रूप में हुई है जो ई रिक्शा में बैठकर काम पर जा रहा था।
मामला शुक्रवार की सुबह का है जब एक व्यक्ति ई-रिक्शा में बैठकर काम पर जा रहा था। ई-रिक्शा मारुति शोरूम के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ई-रिक्शा में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























