
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के कस्तला कासिमाबाद में एक युवक को बाइक सवार युवकों ने जमकर पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मामला 22 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे का है। जब प्रशांत घर के पास टहल रहा था। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन दबंगों ने उसे रुकने का इशारा किया। इसी बीच आरोपी प्रशांत के साथ गाली-गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























