
दमकल केन्द्र पर अग्नि सचेतकों को प्रशिक्षण
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में गुरुवार को उत्तर प्रदेश महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद हापुड़ के निर्देशन में अग्निशमन केंद्र पर नए अग्नि सचेतको को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें उन्हें फायर सीजन के दृष्टीगत दिशा निर्देश देकर सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया एवं प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और उन्हें प्रयोग हेतु ड्रिल आदि का आयोजन कराया गया जिससे वो अग्निशमन उपकरणों का कुशल संचालन कर सके I अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले इस संबंध में भी बताया गया I नजदीकी अग्निशमन केंद के संपर्क नंबर से अवगत कराया और उन्हें दी गयी जानकारी का और अन्य लोगों को भी व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु अनुरोध किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना अग्निशमन केंद्र को देने हेतु अवगत कराया गया।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131

























