
खड़े ट्रक में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास एक खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसने आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया जबकि ट्रक में लदे सीमेंट के कट्टे व पिछला हिस्सा विभाग ने बचा लिया।
सीएफओ हापुड़ अजय शर्मा ने बताया कि सोना पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सीमेंट लदा था। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटे देख लोगों के होश उड़ गए जिन्होंने तुरंत दमकल को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने आग को बढ़ने से रोका और उस पर काबू पाया। इस दौरान ट्रक में लदा माल और पीछे का हिस्सा सुरक्षित बच गया जबकि केबिन जलकर राख हो गया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























