
भाजपा के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाई, डीएम से की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने धरना देकर प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन में स्कूली छात्रों को शामिल किया। ऐसे में भाजपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
हापुड़ में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। बुधवार को भाजपा ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी और समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर पर गंभीर आरोप लगाए थे। समाजवादी पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने स्कूल के छात्रों को अपने प्रदर्शन में शामिल किया जिसका वह जमकर विरोध करते हैं। मामले में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस संबंध में समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा से मुलाक़ात की।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























