
अंबेडकर नगर में अवैध रूप से व्यवसायिक भवन का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण की सांठगांठ से हापुड़ में अवैध निर्माण अवैध रूप से बेसमेंट निर्माण का काम जोरों पर है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित अंबेडकर नगर व प्रहलाद नगर के मिलन बिंदु पर सिद्धार्थ चिल्ड्रन स्कूल के पास बेसमेंट सहित हजारों वर्ग मीटर में एक बहु मंजिलें व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसका मानचित्र भी स्वीकृत नहीं है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट से पता चलता है कि प्राधिकरण ने अंबेडकर नगर में प्रहलाद नगर को अनाधिकृत कॉलोनी के रूप में चिन्हित कर रखा है। अनाधिकृत कॉलोनी में प्राधिकरण मानचित्र स्वीकृत नहीं करता है। अंबेडकर नगर में सिद्धार्थ चिल्ड्रन स्कूल के पास निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं है।
हजारों वर्ग मीटर में निर्माणाधीन व्यवसायिक भवन हेतु पहले 10-12 फुट गहरा बेसमेंट बिना अनुमति के बनाया गया और फिर प्रथम तल के बाद द्वितीय तल बनाया जा रहा है। प्राधिकरण को इस ओर नोटिस लेना चाहिए।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























