
👁 19 views Views
वृद्धावस्था पेंशन का सत्यापन 25 से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए प्रदेश भर में 25 अप्रैल से अभियान शुरू किया जाएगा। 10 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जहां कहीं गड़बड़ी मिलेगी, वहां उनकी पेंशन रोकी जाएगी।
प्रदेश में करीब 67.5 लाख वृद्ध पेंशनधारक हैं। जारी निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत, नगर निकाय और वार्ड स्तर पर पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी और नगर निकाय कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है। सत्यापन के दौरान लाभार्थियों की स्थिति, पात्रता और आधार लिंकिंग की जांच की जाएगी।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

























