
यातायात पुलिस ने अवैध हूंटर के खिलाफ चलाया अभियान, काटा चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में यातायात पुलिस का अभियान जारी है। नियमों का उल्लंघन कर काली फिल्म, हूंटर लगाने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसा। यातायात पुलिस में टीएसआई कामेश सिंह ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की और हूंटर को निकाला। साथ ही जमकर चालान काटे।
गुरुवार को यातायात पुलिस में टीएसआई कामेश सिंह बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला, स्याना रोड स्थित नए हाईवे पुल के नीचे वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तेज आवाज में हूंटर बजाने पर युवक का ₹10,000 का चालान कर दिया और हूंटर को उतरवा दिया। साथ ही पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल, ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























