
हापुड के कांग्रेसियों ने किया भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का स्वागत
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड नगर में बुधवार को भगवान परशुराम जी को शोभायात्रा निकाली गई।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष अध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्रित हुए और शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद को भगवान परशुराम जी की तस्वीर भेंट की गई। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने समस्त क्षेत्रवासियों को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी और कहा हैं कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। उनकी महिमा का जितना वर्णन किया जाए, कम ही होगा। शोभायात्रा का स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व पीसीसी सदस्य नवरत्न त्यागी, जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वीसी शर्मा, आई सी शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा, पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, यशपाल ढीलोर, गुलफाम कुरैशी, सीमा शर्मा, सुखपाल गौतम, गौरव गर्ग, आकाश त्यागी, संजय छाबड़ा, बॉबी त्यागी, कुसुम लता, ऋषिपाल सिंह, राहुल शर्मा, खुशनूद अली, निसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























