
👁 21 views Views
ट्रेन की चेन पुलिंग कर भागे शरारती तत्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के पास बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन की मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे चेन पुलिंग की गई। अल्लाहबख्शपुर जंगल में अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट और ट्रेन गार्ड ने मौके पर जाकर समस्या को दूर किया। तब जाकर ट्रेन को 3 मिनट बाद रवाना किया जा सका। स्टेशन मास्टर शिव मूर्ति सिंह ने बताया कि आला हजरत में सवार शरारती तत्वों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका था। तीन मिनट तक ट्रेन क्रॉसिंग पर खड़ी रही जिसको ठीक करा कर रवाना किया गया। इस दौरान शरारती तत्व मौके से भाग गए।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627

























