हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाश मोबाइल की दुकानों में झाड़ू लगाकर लाखों रुपए के मोबाइल, एसेसरीज और नकदी ले उड़े। गढ़ रोड के बिजनेस कम्पलेक्स में मंगलवार की रात को दो मोबाइल दुकानों के ताले तोड़कर बदमाश लाखों रुपए के मोबाइल व उनका सामान तथा हजारों रुपए की नकदी ले उड़े। बदमाशों ने दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। लॉकडाउन कर्फ्यू में चोरी होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
गांव ददायरा के दीनू तथा बडौदा सिहानी के सगे भाई वकील व इरफान की हापुड़ में गढ़ रोड के बिजनेस कम्पलेक्स में मोबाइल की दुकानें हैं। लॉकडाउन कर्फ्यू के कारण दुकानें बंद है। रात में किसी वक्त बदमाश आए और दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल, मोबाइल का सामान तथा हजारों रुपए नकद चोरी कर ले उड़े। बदमाशों ने दुकान में पूरी तरह झाड़ू लगा दी। दुकानों के हालात देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाश मोबाइल आदि किसी बैग में भरकर ले गए हैं।
बुधवार की सुबह ताले टूटने व चोरी की सूचना जैसे ही व्यापारियों को पता चली तो मौके पर व्यापारी एकत्र हो गए और रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है।
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352























