
हापुड़ः कूड़े में लगी आग, दूर तक दिखा काला धुआं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात फूलगढ़ी वाले रास्ते पर स्थित ट्रांसफार्मर के पास पड़े कूड़े में मंगलवार को किन्ही कारणों से आग लग गई। आग से निकला काला धुआं लोगों के लिए आफत बन गया। जिससे बुजुर्ग, बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत पैदा हो गई।
बताया गया है कि हापुड़ के मौहल्ला कोटला सादात फूलगढ़ी में स्थित एक ट्रांसफार्मर के पास पड़े कूड़े में किसी ने आग लगा दी जिससे कूड़े में लगी आग से निकला काला धुआं लोगों की जान के लिए आफत बन गया। आग से निकला काला धुआं दूर तक देखा जा सकता था। जिससे वायु प्रदूषण होने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























