
पेंशनर्स के लिए खास खबर
हापुड सूवि(ehapurnews.com):कार्यालय कोषागार जनपद-हापुड़ से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि ” ऐसे पेंशनर जिनकी पेंशन का भुगतान जीवित प्रमाण पत्र ससमय कोषागार में प्रस्तुत नही किये जाने के अभाव में बाधित है” अपना जीवित प्रमाण पत्र किसी भी कार्यदिवस में कोषागार कार्यालय, हापुड़ में अपने एकल अथवा पत्नी के साथ संयुक्त बैंक खाते की पासबुक, आधार व पैन कार्ड के साथ स्वयं उपस्थित होकर अथवा सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र सत्यापित कराकर अथवा अपने निकटतम जन सेवा केन्द्र पर ऑनलाइन बायोमेट्रिक डिजिटल डिवाइस निकटस्थ सुविधा केंद्र, साइबर कैफे (डिजिटल प्रमाण पत्र) इत्यादि के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र वेबसाइट jeevanpramaan.gov.in अथवा UMANG APP अपने मोबाइल पर डाउनलोड करते हुए जीवन प्रमाण सर्विस के माध्यम से uttar pradesh Treasury – Sub Treasury (HAPUR) का चयन करते हुए अपना डिजिटल प्रमाण पत्र (DLC) जनरेट कर डिजिटल रूप में कोषागार को ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं जिससे पेंशन का भुगतान नियमित रूप से किया जा सके।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























