
भाकियू लोकहित ने परमवीर सिंह मुरली को बनाया राष्ट्रीय सचिव
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला पर भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय यादव की अध्यक्षता में एक भव्य संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय पर्वक्ता के द्वारा परमवीर सिंह मुरली को राष्ट्रीय सचिव के पद पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों और मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को उठाना और संगठन को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र बाना उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संस्थापक हरीश हुड़ ने भी शिरकत की और किसानों के हितों की आवाज बुलंद की।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव परमवीर सिंह मुरली ने कहा कि आज किसान और मजदूर कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने की अपील भी की।व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय यादव ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की लूट किताबो, फीस, ड्रेस के मुद्दे को या तो सरकार सुन कर अमल में लाए नहीं तो एक बड़ा आंदोलन हापुड़ जिले में होगा जिसका जिमेदार पूर्ण रूप से जिला प्रशासन व बी एस ए होगा।
प्रदेश सयोजक सूबेदार सुरेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौहान प्रदेश सचिव डॉक्टर देवेंद्र सिंह,प्रदेश उपसचिव भीम मुखिया , प्रदेश कोषाध्यक्ष निजाम सैफी , प्रदेश महामंत्री सोनपाल मुखिया और मीडिया प्रभारी सिराज सैफी प्रदेश प्रचार मंत्री राहुल ठाकुर जिला अध्यक्ष सिंटू त्यागी गौतमबुद्ध नगर युवा जिला अध्यक्ष शिवम राठी गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ असलम यासिर चौधरी महानगर अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ फ़राज़ चौधरी जिला अध्यक्ष गाजियाबाद सुनील यादव जिला अध्यक्ष गाज़ीबाद एस सी एस टी मोर्चा रिंकू जिला अध्यक्ष हापुड़ परशांत त्यागी युवा जिला अध्यक्ष हापुड़ हुसैन जिला अध्यक्ष अमरोहा प्रीत शेखावत जिला अध्यक्ष हापुड़ ओ बी सी मोर्चा बबलू प्रधान हापुड़ तहसील अध्यक्ष हापुड़ महिपाल सिंह व अमित प्रधान रसूलपुर डॉ मोहित योगिंदर पहलवान पप्पू पधान चंद्रपाल सिंह दिनेश यादव मोनू आर्य सुभास पाल प्रदीप सहित कई पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर किसान आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























