
👁 9 views Views
घर पर फायरिंग करने के मामले में दो पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शौलाना में शुक्रवार की रात एक घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रसूलपुर डासना का दीपांशु उर्फ दीपक अपने साथी गोपाल शर्मा के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए दो राउंड फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत मच गई। जब लोग घरों से बाहर आए तो आरोपी उन्हें देखकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने खाली खोखा भी बरामद किया। पुलिस ने मामले में दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























