
गढ़ निवासी युवक की सड़क हादसे में मेरठ में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला उपाध्याय नगर निवासी सोनू की शुक्रवार की रात मेरठ में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उपाध्याय नगर निवासी कलवा चौहान ने बताया कि उनके भाई सोनू चौहान (28) कैंटर चालक थे। शुक्रवार को सोनू गढ़ से फल लेकर मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी गए थे। मंडी में कैंटर खड़ा करने के बाद वह खाना खाने के लिए पैदल ढाबे पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार और अनियंत्रित मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही सोनू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मेरठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926
























