
पिलखुवा: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अल्वी नगर में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने आभूषण और नकदी चुरा ली और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। चोरों ने घर से नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार सलमा पत्नी महबूब, अल्वी नगर पिलखुवा की रहने वाली है जो अपनी बहन के घर गई थी। सलमा का पति और उसके दोनों बेटे मजदूरी पर गए थे। इसी बीच चोर आए जिन्होंने मकान का ताला तोड़ा और भीतर दाखिल हुए। घर में कोई नहीं था जिसका चोरों ने फायदा उठाया और 40,000 की नकदी, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी नाक की बाली, एक गले का सेट आदि सामान चुराकर फरार हो गए। जब परिजन घर लौटे तो चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगर कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























