
पिलखुवा: एक दिन की कोतवाल ने सुनी समस्याएं
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली की कमान एक दिन के लिए गुरुवार को एक छात्रा ने संभाली। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और थाने का निरीक्षण किया। पिलखुवा स्थित दर्शना पब्लिक स्कूल की छात्रा पूर्वी पुत्री शलभ शर्मा निवासी भोलपुरी पिलखुवा को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के तहत पिलखुवा का एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान पूर्वी ने कहा कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। माहौल इतना सुरक्षित होना चाहिए कि महिलाएं भी सड़क पर रात के समय सड़क पर निकाल सकें। पूर्वी ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। इस दौरान थाने पहुंची फरियादियों की फरियाद भी एक दिन की कोतवाल पूर्वी ने सुनी।
इस अवसर पर छात्रा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान निरीक्षक मनीष चौहान, दरोगा रेखा, दरोगा अंशु, दरोगा सुजाता, हेड कांस्टेबल सुनीता, रेनू त्यागी, हेमलता के साथ-साथ स्कूल की ओर से रोहतास, नूपुर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























