
हापुड़: बीच सड़क पर ऑटो ने किया जमकर स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्टंटबाज ऑटो की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ऑटो चालक ने बीच सड़क पर जमकर स्टंट किया और ऑटो को सड़क पर ही रोक दिया। इस दौरान हादसे की संभावना भी बनी हुई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो कि भैरव मंदिर के बाहर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में ऑटो चालक एक पहिया उठाकर ऑटो को गोल घूमाता हुआ दिख रहा है। स्टंटबाज की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में हादसा भी हो सकता था। पुलिस को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























