
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर में चोरों ने छह किसानों की नलकूप को अपना निशाना बनाया जहां से चोर स्टार्टर और तार चुराकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने मामले में पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरी से किसानों में बेहद नाराजगी है।जानकारी के अनुसार किसान खेतों पर काम कर मंगलवार की शाम वापस घर लौट गए थे। उसके बाद चोर आए जिन्होंने नलकूपों की दीवार में कूमल व दरवाजे तोड़कर भीतर घुस कर स्टार्टर और तार चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी का पता चला। इस दौरान चोरों ने डोंगर सिंह, बिशन पाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुकम सिंह, वेदपाल सिंह समेत छह किसानों के नलकूपों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जिनका 25 से 30 हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926

























