
तीन साल तक युवती के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पति से भी कराया तलाक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक गांव निवासी युवती ने बताया कि तीन साल पहले गांव के ही रहने वाले युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा दिया। तीन साल तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि मायके वालों ने उसकी शादी कर ली। उसके बावजूद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और तलाक करा दिया। वहीं दूसरी जगह से भी रिश्ता तुड़वा दिया। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता को दोबारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। 15 दिन पहले आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर परिजन जाग गए जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























