
पीएम मोदी को गाली देने पर भाजपा नेता व किसान नेता में नोकझोंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मदन चौहान और भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच नोकझोंक हो रही है। मामले में भाजपा नेता मदन चौहान का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाली दी है। ऐसे में जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। जमकर नोकझोंक हुई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। मौके की वीडियो वायरल हो रही है जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं मदन चौहान का कहना है कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700


























