
रॉन्ग साइड आ रही बस की चपेट में आने से पति-पत्नी व बालक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में स्थित स्वतंत्र इंटर कॉलेज सलारपुर के पास रॉन्ग साइड आ रही बस से स्कूटी जा भिड़ी जिससे स्कूटी पर सवार पति-पत्नी और उनका बालक घायल हो गए। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ के समयपुर गढ़ रोड निवासी करन शर्मा ने बताया कि वह स्याना से मेरठ के लिए जा रहे थे। मामला सोमवार का है जब स्कूटी पर वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सवार होकर जैसे ही सलारपुर पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार रॉन्ग साइड बस ने अचानक सड़क पर ब्रेक लगा दिए जिससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई जिसके कारण तीनों को चोट आई है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


























