
आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर की जा रही टी 0बी0 की जांच
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): प्रधानमंत्री टी0बी 0मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद में 24 मार्च से 100 दिवसीय विशेष टी 0बी0 अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत सोमवार को जनपद के हापुड़ ब्लॉक एवं धौलाना ब्लॉक के गांव में शिविर लगाए गए जिसमें नई तकनीकी का उपयोग करते हुए ए आई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से टी 0बी0 के संभावित लक्षणों वाले रोगियों की जांच कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सौ दिवसीय टी 0बी0 अभियान का उद्देश्य है कि हर गांव में टी 0बी0 का इलाज और जांच की सुविधा पहुंचे जिससे कि कोई भी मरीज छूट न जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में अभी तक तीन ब्लाकों में तीन हैंडहेल्ड मशीनों का उपयोग हो रहा है जिनको विकासखंड हापुड़ धौलाना एवं सिंभावली में चलाया जा रहा है किंतु वर्तमान में विकासखंड सिंभावली की मशीन खराब होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है शासन द्वारा दो कार्य दिवसों में नई मशीन भेजने का आश्वासन दिया गया है नई मशीन आने पर शिविर का संचालन यथावत जारी रहेगा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि इस मशीन का आकार काफी छोटा होता है और इसको आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है डॉ सिंह ने बताया कि 24 मार्च से शुरू हुए अभियान में अभी तक 26स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है जिसमें टी 0बी0 के संभावित लक्षणों वाले कुल 2082 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है इसके अलावा शिविर में आए सभी लोगों को टी 0बी0 के लक्षणों जैसे दो सप्ताह से ज्यादा खांसी , खांसी में बलगम आना, बलगम में खून का आना, सीने में दर्द रहना ,बुखार का आना, भूख कम लगना, वजन कम होना, रात में पसीना आना आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई एवं
नि:क्षय पोषण योजना और नि : क्षय मित्र योजना के विषय में भी जानकारी दी गई कार्यक्रम में उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा व जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी जिला स्तरीय निरीक्षण टीम में सहयोग कर रहे है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


























