
सूकर प्रजाति के पशुओं हेतु मंगलवार से टीकाकरण अभियान
हापुड, सूवि (ehapurnews.com):हापुड जनपद में सूकर प्रजाति के पशुओं को टीकाकरण हेतु क्लासिकल स्वाईन फीवर (C.S.F.) टीकाकरण कार्यक्रम दिनांक-15.04.2026 से 15.05.2026 (कुल 31 दिन) तक संचालित किया जाना है। जनपद को सी०एस०एफ० टीकाकरण हेतु प्राप्त कुल वैक्सीन 4030 टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। डा० ओ०पी० मिश्रा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी हापुड़ ने बताया कि क्लासिकल स्वाईन फीवर (C.S.F.) एक अत्यधिक संक्रामक और जानलेवा वायरल बीमारी है जो घरेलू और जंगली सूकरों को प्रभावित करती है।उक्त बीमारी से ग्रसित होने पर सूकरों में तेज बुखार, सुस्ती, त्वचा का बैंगनी पडना एवं दस्त आदि लक्षण देखे जाते हैं। इसलिए सभी सूकर पालकों से अपील की जाती है कि वे अपने सूकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण अवश्य करा लें। उक्त अभियान 31 दिन (दिनांक 15.05.2026 तक) चलेगा। टीकाकरण हेतु पशुचिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीम घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य करेगी। उक्त टीकाकरण का विवरण भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जायेगा।
टीकाकरण के समय पशुपालक यह ध्यान रखें कि वैक्सीन की कोल्ड चेन बनी हुई है तथा सही तरीके से रखी गयी है। उक्त अभियान के लिए डा० ओमवीर सिंह, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुचिकित्सालय सदर हापुड़, नोडल अधिकारी होंगे। जिनका मोबाईल नं0- 9412544195 है। अभियान से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उनके नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकेगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010


























