
धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया को जनपद हापुड़ में शामिल करने की एक बार फिर उठी मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बॉर्डर पर स्थित धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया वैसे तो जनपद मेरठ की सीमा में आता है लेकिन यहां अधिकांश व्यापारी हापुड़ के हैं जो अपने उद्योगों को चला रहे हैं। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सुविधाओं की काफी कमी है। ऐसे में एक बार फिर इसे जनपद हापुड़ की सीमा में शामिल कराने की मांग उठी है। समाजवादी व्यापार सभा हापुड़ के जिला अध्यक्ष गौरव गोयल ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि यदि भविष्य में समाजवादी सरकार राज्य में आती है तो धीरेखेड़ा को जनपद हापुड़ की सीमा में शामिल किया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























