
👁 56 views Views
पुलिस की जीप पर बैठकर रील बनवाते हुए युवक की फोटो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक युवक पुलिस की जीप पर बैठकर पॉस देता हुआ दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गश्त के लिए तैनात जीप हाईवे-8 की बोनट पर बैठकर युवक रील बनाता व फोटो खिंचवाता हुआ दिखाई पड़ रहा है जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस तरह रील बनाकर युवक खुद को प्रभावशाली दिखाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि सरकारी संसाधनों का इस प्रकार दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



























