
घेर में बंधी 10 बकरियां हुई चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर माजरा में घेर में बंधी बकरियों में से 10 बकरियों को चोर चोरी कर फरार हो गए। पशुपालक ने बकरियों को काफी तलाशा लेकिन कोई बकरी नहीं मिली जिसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने 13 दिनों बाद चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव मीरपुर माजरा निवासी राजीव ने बताया कि वह बकरी पालन कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके घेर में करीब 40 बकरियां बंधी हुई थी। 28 मार्च की देर रात करीब 3:00 बजे उन्हें बकरियों की आवाज सुनाई दी। जब वह उठे और घेर में पहुंचे तो देखा कि घेर में बंधी 10 बकरियां कम थी। उन्होंने आसपास बकरियों को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



























