
👁 54 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के चाह डिब्बा मोहल्ला के रहने वाले निपुण सिंगल के रेलवे मंत्रालय में एएसओ पद पर चयन होने पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। एसएससी-सीजीएल में ऑल इंडिया 37 वीं रैंक हासिल करने पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
निपुण सिंघल ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई गाजियाबाद स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से स्नातक और इग्नू दिल्ली से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। कड़ी मेहनत और परिश्रम के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||
























