
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में हमले के दौरान एक युवक घायल हो गया। घायल की मां मुनाजरा पत्नी अली हसन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव बदनौली के ही मनीष शर्मा व गौतम शर्मा पुत्रगण मीनू शर्मा, आशीष शर्मा, शिवम शर्मा पुत्रगण मघानंद शर्मा, दीपांशु शर्मा पुत्र नागेंद्र शर्मा, तरुण शर्मा पुत्र विनोद शर्मा और बंटी शर्मा पुत्र उमेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मुनाजरा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 10 अप्रैल को करीब सुबह 11:15 बजे उसका बेटा कादिर, ओमवीर के मकान के पास से गुजर रहा था। तभी आरोपियों ने रंजिशन उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे के सरिया, लाठी-डंडों से जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका इलाज जारी है। घायल के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096



























